अविनाश कर्ष, आगामी विधानसभा चुनाव में कोरबा कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। कोरबा विधानसभा के कुसमुंडा क्षेत्र कई कांग्रेसी पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे सकते है। दरअसल कुसमुंडा क्षेत्र के कांग्रेस समर्थिक पार्षदों ने आरोप लगाया है कि अपनी सरकार होने के बाद भी पुलिस प्रताड़ना से परेशान है। दरअसल कांग्रेसी पार्षद अमरजीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने गंभीर मामले में अपराध दर्ज किया है। कांग्रेसियों का आरोप है कि पुलिस ने गलत कार्रवाई की है। पार्षदों में साफ शब्दों में कहा है कि अगर सरकार से उन्हें मदद नहीं मिली आने वाले दिनों में सैकड़ों कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। नगर निगम एम आई सी सदस्य व वार्ड 59 पार्षद अमरजीत के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने कोरबा प्रवास पर पहुंची कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलेजा के मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।